Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
पश्चिम बंगाल सरकार ने यूसीसी मसौदे के अध्ययन के लिए नौ सदस्यीय समिति की अधिसूचित Sudhir wins historic कामदुनी दुष्कर्म-हत्या मामले में पीड़ित परिवार का सुप्रीम कोर्ट में विरोध नहीं करेगी राज्य सरकार, कानूनी सहायता भी देगी - मुख्यमंत्री Sudhir wins historic आवाज़ का नमूना दें, नहीं तो गिरफ्तारी पर रोक हट जाएगी: कलकत्ता हाई कोर्ट की अभिषेक बनर्जी को कड़ी चेतावनी Sudhir wins historic मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic

केएमसी को 'आमार पाड़ा आमार समाधान' परियोजना 15 जनवरी तक पूरा करने का निर्देश

नगर निगम ने सभी ठेकेदारों और अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे समयसीमा का कड़ाई से पालन करें और परियोजना को बिना विलंब पूरा करें

26 Dec 2025

केएमसी को 'आमार पाड़ा आमार समाधान' परियोजना 15 जनवरी तक पूरा करने का निर्देश

कोलकाता। मेयर फिरहाद हकीम ने साफ किया है कि आमार पाड़ा आमार समाधान परियोजना के सभी कार्य 15 जनवरी 2026 तक पूर्ण किए जाने चाहिए। यह अभियान नागरिकों की समस्याओं का समाधान सीधे उनके मोहल्लों में पहुँचाने और जनता के साथ संवाद बढ़ाने के उद्देश्य से चलाया जा रहा है।
नगर निगम सूत्रों के अनुसार, टेंडर का काम अपेक्षा से बहुत धीमी गति से चल रहा है। प्रारंभिक आंकड़ों के अनुसार, परियोजना का लगभग 50 प्रतिशत कार्य ही पूरा हुआ है। इस वजह से निर्धारित समयसीमा में काम पूरा हो पाएगा या नहीं, इस पर संशय बना हुआ है।हाल ही में नगर निगम की मासिक बैठक में 95 नंबर वार्ड के तृणमूल पार्षद, तपन दासगुप्ता ने सवाल उठाया कि शहर के 144 वार्डों में कितने कैम्प आयोजित किए गए और कार्य की निर्धारित समयसीमा क्या है। मेयर ने जानकारी दी कि शहर में अब तक 2,246 कैम्प लगाए जा चुके हैं और सभी कार्य 15 जनवरी 2026 तक पूरे होने चाहिए।मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने जुलाई 2025 में इस परियोजना की घोषणा की थी। परियोजना के तहत प्रत्येक बूथ को 10 लाख रुपये का बजट दिया गया। इसके जरिए मोहल्लों में:
सड़क, बिजली और जल आपूर्ति जैसी समस्याओं का समाधान विशेष कैम्पों के माध्यम से स्थानीय अधिकारियों और सरकारी कर्मचारियो द्वारानागरिकों की शिकायतों और सुझावों का त्वरित निवारण किया जाता है। कुछ पंजीकृत ठेकेदारों ने परियोजना की समयसीमा को लेकर अनिश्चितता जताई है। उनका कहना है कि काम की धीमी प्रगति और संसाधनों की कमी के कारण सभी कार्य समय पर पूरा करना चुनौतीपूर्ण हो सकता है। कुछ ठेकेदारों में कार्य में अनिच्छा भी देखी जा रही है, जिससे परियोजना की गति प्रभावित हो रही है। नगर निगम ने सभी ठेकेदारों और अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे समयसीमा का कड़ाई से पालन करें और परियोजना को बिना विलंब पूरा करें।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


परियोजना 15 जनवरी तक पूरा करने का निर्देश
नगर निगम ने सभी ठेकेदारों और अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे समयसीमा का कड़ाई से पालन करें और परियोजना को बिना विलंब पूरा करें





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News